गोरखपुर, फरवरी 11 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। विदेश भेजने के नाम पर 89 हजार रुपये की जालसाजी करने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। चौरीचौरा थानाक्षेत्र के देवकहिया निवासी बाबूलाल ने एस‌एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनका पुत्र जय हिंद रोजगार के सिलसिले में विदेश जाना चाहता था। उसका परिचय किरण कुमार से हुआ तो उसने बताया कि गगहा थानाक्षेत्र के ग्राम मुसौली निवासी अफरोज विदेश भेजने का काम करता है। जब अफरोज से मुलाकात हुई तो बताया कि उसके पास वर्ल्ड स्टार कंपनी दुबई में वाल पेंटर का वीजा है। इसमें सैलरी सोलह सौ दरहम है। विश्वास में लेकर उसने 89 हजार रुपये ले लिए। दो महीने तक विदेश नहीं भेजने पर रुपये वापस मांगा तो धमकी देने लगा। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...