रुद्रपुर, अप्रैल 26 -- सितारगंज, संवाददाता। सितारगंज में विदेश भेजने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो लोगों ने 1.45 लाख रुपये लेकर रूस का फर्जी वीजा थमा दिया। रुपये वापस मांगने पर सिर्फ 50 हजार ही लौटाए, बाकी रकम देने से इनकार कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वार्ड 5 निवासी वसीम पटौदी ने शनिवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वार्ड 3 निवासी मुफैज मलिक और गांव गौरीखेड़ा निवासी फराज मलिक ने उससे रूस का वीजा दिलाने के नाम पर 1.45 लाख रुपये मांगे। उसने 45 हजार रुपये नकद और एक लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। साथ ही आरोपियों ने उसका पासपोर्ट भी अपने पास रख लिया। वसीम के अनुसार, आरोपियों द्वारा दिया गया वीजा फर्जी निकला। इस पर आपत्ति जताने पर पहले उसे टालते रहे, बाद में दुबई का वीजा बनवाने की बात कही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.