गोरखपुर, मार्च 18 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। विदेश भेजने के नाम पर क्षेत्र के सहबाजगंज निवासी एक व्यक्ति से जालसाज ने 78 हजार की जालसाजी कर लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज किया है। सहजनवा थाना क्षेत्र के सहबाजगंज निवासी महेंद्र प्रताप सिंह ने एसएसपी से किए गए शिकायत में बताया कि कुशीनगर जिले कप्तानगंज थाना क्षेत्र के इंदपुर निवासी एक जालसाज से मुलाकात हुई। छह माह पहले ही वह विदेश की बात हुई, जिसके बदले वह जालसाज विभिन्न खाता धारको के खाते में 78हजार रूपये भेजवा लिया। बाद में मुझे पता चला वह जालसाज कई लोगों के साथ ऐसा किया है। फिर जब में पैसा मांगा तो अब जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस कुशीनगर, कप्तानगंज क्षेत्र के इंदपुर निवासी परविन्दर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.