सहारनपुर, जनवरी 4 -- सहारनपुर। विदेश भेजने के नाम पर उससे कुछ लोगों ने युवक से 60 लाख रुपये की ठगी कर ली। यूएसए की जगह उसे कनाडा का वीजा लगाकर दे दिया और पिस्टल दिखाकर धमकाया भी गया। पीड़ित ने तीन आरोपियों के खिलाफ देहात कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। गांव हलालपुर निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि उसकी आरोपी सौरभ शर्मा पुत्र रमेश शर्मा निवासी मधु कॉलोनी यमुनानगर से जान-पहचान थी। मार्च 2023 में आरोपी अपने साले अमित शर्मा व दोस्त नीरज धीमान के साथ उनके घर आया और बताया कि उनकी फर्म विदेश भेजने का काम करती है। वह उसे अमेरिका भेज देंगे और वहां का डीएल बनवाकर ट्रक चलाने का भी कार्य दिलवा देंगे। इससे 15 लाख रुपये प्रतिमाह उसे मिलेंगे। पीड़ित का आरोप है कि उसने आरोपियों की बातों में आकर धीरे-धीरे उन्हें 60 लाख रुपए थमा दिए। जब उसे पासपोर्ट दिया ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.