फरीदाबाद, मई 8 -- फरीदाबाद, अशोक जैन। शहर में विदेश भेजने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है, जहां वर्क वीजा दिलाने का झांसा देकर एक युवक से 50 हजार रुपये ठग लिए गए। ठगों ने इंस्टाग्राम पर विज्ञापन के जरिए संपर्क कर पीड़ित को अपने जाल में फंसाया। पीड़ित प्रवीण शर्मा, निवासी न्यू बसेलवा कॉलोनी ओल्ड फरीदाबाद, ने साइबर थाना सेंट्रल सेक्टर-17 में दी शिकायत में बताया कि वह इंस्टाग्राम पर रील देख रहा था, तभी उसे वर्क वीजा से संबंधित एक विज्ञापन दिखाई दिया। इसके कुछ समय बाद उसे व्हाट्सऐप कॉल आई, जिसमें आरोपी ने खुद को वीजा दिलाने वाला बताते हुए जॉर्जिया भेजने का भरोसा दिया। शिकायत के अनुसार आरोपी ने शुरुआत में 10 हजार रुपये मांगे और क्यूआर कोड भेजकर पैसे ट्रांसफर करवाए। इसके बाद अलग-अलग तारीखों में बार-बार कॉल कर 30 हजार और फिर 15 हजार रुपये और...