देवरिया, जून 26 -- बरियारपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। थाना क्षेत्र के रहने वाले एक जालसाज ने अपने साथी के साथ मिलकर 15 बेरोजगारों से विदेश भेजने के नाम पर 42 लाख रुपये की ठगी कर ली। इस मामले में अब पुलिस ने केस दर्ज किया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। सलेमपुर कोतवाली के ग्राम परान छापर निवासी राजेश यादव का आरोप है कि रविशंकर गौड़ पुत्र सीताराम गौड़ निवासी सरौरा थाना बरियारपुर तथा कौशल सिंह पुत्र वीर बहादुर सिंह निवासी टेघरा थाना भटनी ने विदेश भेजने के नाम पर उनके साथ ही 14 अन्य से भी जालसाजी कर 42 लाख रुपये ले लिया। यह भी पढ़ें- टूरिस्ट वीजा पर विदेश भेजने में दो पर मुकदमा फर्जी वीजा और हवाई टिकट उपलब्ध कराकर मुंबई भेज दिया गया। जब युवक मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे तो दस्तावेजों की जांच में वीजा और टिकट फर्जी पाए गए, जिसके बाद उन्हें ...