गोरखपुर, मई 1 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज के वार्ड नंबर छह अब्दुल कलाम नगर निवासी एक युवक से विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 4.18 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है।

मामले की जानकारी पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित विनीत कुमार पुत्र हरिलाल ने पुलिस को बताया कि वह शिक्षित बेरोजगार हैं और विदेश में नौकरी की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान एक परिचित के माध्यम से उनकी बातचीत मुंबई निवासी मोहम्मद दानिश खान से हुई। आरोपी ने विदेश भेजने के लिए पांच लाख रुपये और जरूरी दस्तावेज मांगे। आरोप है कि विनीत ने आरोपी के कहने पर 3 लाख 18 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए और दिल्ली जाकर एक लाख रुपये नगद भी दिए। इसके अलावा उन्होंने अपना पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज कूरियर से भेज दिए।

पुलिस कार्रवाई ...