गोरखपुर, अप्रैल 26 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। विदेश भेजने के नाम पर गरीब युवकों से ठगी करने वाले गिरोह के एक आरोपी को एम्स पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी अंबिका सिंह मूल रूप से टड़वा परसिया थाना दरौली जनपद सीवान (बिहार) का रहने वाला है। वर्तमान में वह सोनिया बिहार, उत्तरी दिल्ली में रह रहा था। उसने करीब 36 युवकों से 69 लाख रुपये की ठगी की है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। एम्स इलाके के गनेश सिंह ने अगस्त 2025 में आरोपी पर केस दर्ज कराया था। उन्होंने पुलिस को बताया कि आरोपी और उसके साथियों ने भरोसे में लेकर कहा कि विदेशों में मजदूरों की भारी मांग है और वह लोगों को बाहर भेजकर अच्छा कमीशन कमा सकता है। इसी लालच में पीड़ित ने कई युवकों को इनके माध्यम से भेजा, जिससे शुरुआत में कोई शिकायत नहीं आई।वर्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.