पटना, जुलाई 18 -- विदेश में पढ़ाई, वीजा और नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का बख्तियारपुर पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से आरोपित विवेक भटनागर उर्फ विवेक कुमार को गिरफ्तार किया है। वह साहिबाबाद की संजय कॉलोनी, अर्थला, मोहननगर का निवासी है। इस संबंध में बख्तियारपुर के रानीसराय निवासी रौशन कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि विवेक भटनागर, अभिषेक वर्मा, रूपाली वर्मा और सूरज शर्मा ने उनकी पत्नी मेनका कुमारी का ब्रिटेन के कार्डिफ विश्वविद्यालय में नामांकन, वीजा और पार्ट-टाइम नौकरी दिलाने का झांसा देकर 3.85 लाख रुपये ठग लिए। यह भी पढ़ें- विदेश भेजने के नाम पर जयपुर में बड़ा फर्जीवाड़ा; 3 कॉल सेंटरों से 22 युवक-युवतियां दबोचे बाद में विश्वविद्य...