रुद्रपुर, फरवरी 11 -- रुद्रपुर, संवाददाता। किच्छा क्षेत्र से विदेश भेजने के नाम पर 28 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने एसएसपी कार्यालय में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही ऐसा न होने पर आत्महत्या की चेतावनी दी है। जानकारी के अनुसार, किच्छा निवासी सोनिया गोस्वामी ने एसएसपी कार्यालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि क्षेत्र के एक व्यक्ति ने ऑस्ट्रेलिया का वीजा बनवाने का आश्वासन देकर 28 लाख रुपये की मांग की थी। इसमें से करीब आठ लाख रुपये ले लिए गए। बाद में आरोपी ने ऑस्ट्रेलिया में युद्ध की आशंका का हवाला देते हुए वीजा बनवाने से इनकार कर दिया और कनाडा या जर्मनी का वीजा दिलाने की बात कही। पीड़िता का आरोप है कि रकम वापस मांगने पर आरोपी ने धमकाना शुरू कर दिया। उसने पति की चेकबुक और अन्य दस्तावेज भी वापस नहीं किए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.