गोरखपुर, मार्च 25 -- खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद। महराजगंज के कोठीभार सिसवा बाजार निवासी संतोष से विदेश भेजने के नाम पर 1.72 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की पत्नी अनीता ने खोराबार थाने में जंगल रामगढ़ उर्फ चवरी गांव निवासी मनीष पासवान, उसकी पत्नी स्वेता व भाई पंकज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अनीता देवी ने बताया कि दो साल पहले उनके पति संतोष की मुलाकात मनीष पासवान से हुई थी। मनीष और उसके भाई पंकज ने संतोष और उनके साथियों शैलेन्द्र भारती, निरंजन पाल, धीरंजन पाल, कौशल और गयासुद्दीन को विदेश भेजने का झांसा दिया था और रुपये हड़प लिए। थाना प्रभारी सुधांशु सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...