रुद्रपुर, दिसम्बर 15 -- रुद्रपुर, संवाददाता। गदरपुर निवासी से बेटे को विदेश भेजने के नाम पर साढ़े चार लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे सकैनिया गदरपुर निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि वह अपने बेटे को विदेश में पढ़ाने का सपना देखा था। इसको लेकर उन्होंने बिलासपुर निवासी दो व्यक्तियों से मुलाकात की जो खुद को एजेंट बता रहे थे। जिन्होंने इंग्लैंड में उच्च शिक्षा दिलाने के नाम पर कुल 16 लाख रुपये की मांग की। आरोप है कि भरोसा दिलाकर पहले चरण में चार लाख रुपये नकद लिए गए और बाद में ऑनलाइन माध्यम से तीस हजार रुपये और जमा कराए गए। रकम लेने के बाद उन लोगों ने आश्वासन दिया कि शेष रकम पुत्र के इंग्लैंड पहुंचने के समय ली जाएगी, लेकिन समय...