कौशाम्बी, जनवरी 7 -- नगर पालिका परिषद मंझनपुर निवासी एक महिला से उसके पति को विदेश भेजने के नाम पर शातिर ने 60 हजार रुपये ठग लिए। बाद में विदेश भेजा नहीं। रुपये मांगने पर धमकी दी। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मंझनपुर के चक नगर द्वितीय मोहल्ले की रहने वाली रुख्सार ने बताया कि रोजगार के लिए उसके पति शाहेजू अंसारी को विदेश जाना था। करीब दो साल पहले पड़ोसी के जरिए पइंसा के जहीदपुर निवासी सरवर पुत्र मुनव्वर अली से मुलाकात हुई। आरोप है कि सरवर ने वीजा बनवाकर विदेश भेजने के नाम पर एक लाख रुपये की मांग की। महिला ने 30 हजार रुपये नकद, 20 हजार रुपये ऑनलाइन और 10 हजार एक दुकानदार से उसे दिलवाया। पहले तो आरोपी आज-कल करके मामले को टालता रहा। इसके बाद जानलेवा धमकी देने लगा। नगर कोतवाल सुनील कुमार सिंह का कहना है कि मुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.