विदेश भेजने के नाम पर पांच लाख ठगी का आरोप
शाहजहांपुर, मई 15 -- खुटार (शाहजहांपुर), संवाददाता। क्षेत्र के गांव सीतापुर निवासी अनिकेत वर्मा ने दो सगे भाइयों पर विदेश भेजने के नाम पर पांच लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। अनिकेत वर्मा ने बताया कि करीब चार वर्ष पहले खुटार के तिकुनिया चौराहे पर रहने वाले दो भाइयों ने उसे विदेश भेजने का भरोसा दिलाया था। इसके लिए दोनों ने उससे पांच लाख रुपये ले लिए। काफी समय बीतने के बाद भी वीजा न मिलने पर उसने जानकारी की, तो आरोपी टालमटोल करने लगे। बाद में उन्होंने रूस, मलेशिया और सिंगापुर के वीजा संबंधी दस्तावेज दिए, लेकिन जांच में सभी कागजात फर्जी निकले। पीड़ित का आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर आरोपी धमकी देने लगे। उसने बताया कि चार साल से लगातार वह अपने रुपये वापस मांग रहा है, लेकिन कोई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.