महाराजगंज, अप्रैल 11 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। घुघली थाना क्षेत्र के विशुनपुर गबडुवा निवासी रघुनाथ चौधरी ने भिटौली निवासी विदेश भेजने वाले एजेंट पर विदेश भेजने के नाम पर पांच लाख रुपये ठगी का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने तहरीर में लिखा है कि अप्रैल 2025 में उसने अपने लड़के सत्यवान चौधरी को विदेश भेजने के लिए एजेंट को एक लाख साठ हजार रुपया दिया। अपने लड़के के साथ ही घुघली थाना क्षेत्र के ही पिपरा मुंडेरी निवासी नीरज चौधरी ने उक्त एजेंट को एक लाख सत्तर हजार रुपया दिया जबकि बरगदवा माधोपुर निवासी चंद्रशेखर चौधरी ने एक लाख पैंसठ हजार रुपया दिया। इन तीनों बेरोजगार युवको को उक्त एजेंट ने रूस भेजने के लिए बात किया था, लेकिन उसने धोखे से किर्गिस्तान भेज दिया।बताया कि वहां पहुंचने के बाद उक्त तीनों लड़के बहुत परेशान हैं। तीनों लड़के बाद में 96...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.