महाराजगंज, मार्च 11 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले के विभिन्न क्षेत्रों के तीन युवकों ने एसपी को शिकायत पत्र देकर एक व्यक्ति पर विदेश भेजने के नाम पर पैसा लेकर ठगी करने का आरोप लगाया है। एसपी ने इसकी जांच कराकर विधिक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।भुजौली गांव के शत्रुधन मद्धेशिया, गजरू टोला सिसवा बाजार के अर्जुन कुमार व सबया बिचला टोला के कृष्ण मोहन ने एसपी को शिकायत पत्र दिया है। आरोप लगाया है कि श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने उन्हें रसिया भेजने के नाम पर पैसा लिया है। आरोप लगाया है कि तीनों पीड़ितों ने एक लाख 34 हजार, एक लाख 39 हजार, एक लाख 47 हजार रूपये आरोपित व्यक्ति को दिया। उसके बाद उसने टिकट और वीजा भी दिया। लेकिन बाद में टिकट कैंसिल करा दिया। उसके बाद फिर टिकट बनवाया लेकिन उसे भी कैंसिल करा दिया। इसी ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.