मऊ, अप्रैल 8 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत नगर क्षेत्र के पट्टी मुहम्मद उर्फ काजीपुरा निवासी मोहम्मद जमील से विदेश भेजने के नाम पर 90 हजार रुपये की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। पैसा लेकर फर्जी वीजा देने के मामले में पिड़ित के प्रार्थना पत्र पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी करके पैसे हड़पने सहित विभिन्न गंभीर धाराओ में प्राथमिकी दर्ज किया है। नगर के पट्टी मुहम्मद उर्फ काजीपुरा निवासी मोहम्मद जमील ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डा.केपी सिंह की अदालत में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करते हुए बताया कि उसी मोहल्ला निवासी मोहम्मद आलम सहित तीन लोगों ने उसको विदेश भेजने के नाम पर 90 हजार रुपए लेकर फर्जी वीजा पकड़ा दिया। बाद में पैसे वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.