बस्ती, अप्रैल 6 -- बस्ती, हिन्दुस्तान संवाद। विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले बिहार के दो शातिर को नगर थाने की पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार कर लिया। इनके खिलाफ नगर थाने में केस दर्ज है, उनसे पूछताछ जारी है। एएसपी श्यामकांत ने बताया कि विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले जहांगीर अंसारी (39) निवासी मोहल्ला अंसारी टोला वार्ड नं-31 नगर पालिका बगहा, थाना बगहा, जनपद पश्चिम चम्पारन (बिहार) के खिलाफ नगर थाने में केस दर्ज कराया गया है। विवेचना के दौरान वहीं के रहने वाले एक अन्य अभियुक्त आजाद अंसारी (43) का भी नाम प्रकाश में आया है। पुलिस को मिली सूचना पर दोनों अभियुक्तों को संयुक्त कार्रवाई के दौरान थाना क्षेत्र के अक्सड़ा चौराहे से 100 मीटर पहले सोमवार सुबह करीब 08.30 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.