रुद्रपुर, मार्च 28 -- रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल ने लोगों को विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी इंस्टीट्यूटों से सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि बिना पूरी जांच-पड़ताल के ऐसे संस्थानों पर भरोसा करना खतरनाक हो सकता है। अभिभावकों को विशेष रूप से जागरूक रहने की जरूरत है, ताकि वे अपनी मेहनत की कमाई को ठगी से बचा सकें। शनिवार को रेंज स्तरीय अपराध समीक्षा बैठक के बाद पत्रकार वार्ता में आईजी ने बताया कि कुमाऊं मंडल में साइबर अपराध के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। पुलिस ने देशभर में साइबर क्राइम के हॉटस्पॉट चिह्नित किए हैं और इन पर कार्रवाई के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। आईजी ने कहा कि विदेश भेजने के नाम पर संचालित कई कोचिंग इंस्टीट्यूट फर्जी पाए जा रहे हैं। केवल वही संस्थान वैध माने जाएंगे, जो पीओई (प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.