बलिया, मार्च 23 -- रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले जीजा-साला के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी के साथ ही धमकी देने का केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।इलाके के अमहरपट्टी दक्षिण निवासी दिनेश गुप्ता ने पुलिस को बताया है कि साल 2022 में कुवैत काम करने गया था जहां पर मेरी मुलाकात अम्बेडकर नगर जनपद के इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के जियापुर निवासी मो. हारुन उर्फ फारुख से हुई। जुलाई 2024 में वीजा समाप्त होने के बाद मै घर वापस आ गया। इसी बीच कुवैत में मौजूद मेरे एक दोस्ते ने फोन कर बताया कि हारुन का साला नदीम वीजा बनवा रहा है तुम भी हारुन से बातचीत कर उसी के साथ चले आओ। इसके बाद पहले हारुन और फिर नदीम से बातचीत हुई तो उसने 1.20 लाख रुपये प्रति व्यक्ति डिमांड किया। इसके बाद नदीम ने नजरीन प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.