गोरखपुर, अप्रैल 30 -- सहजनवा,हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सरैया रहीमाबाद में एक एजेंट ने विदेश भेजने के नाम पर 18 युवाओं से करीब 16 लाख रुपये की जालसाजी की थी। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने अभी इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिहार के सीवान जिला का गुथनी निवासी रंजीत चंद्र मद्धेशिया ने तहरीर में आरोप लगाया है कि हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के हरपुर बुदहट गांव निवासी अविनाश कुमार सहजनवा थाना क्षेत्र के सरैया रहीमाबाद में अभी इंटरप्राइजेज के नाम से कार्यालय खोल रखा था। आरोपित जॉर्डन (विदेश) भेजने के लिए युवाओं से पैसा लेता है। यह भी पढ़ें- कनाडा में रह रहे व्यक्ति के फर्जी कागज बनाकर यूपी में जमीन का सौदा, खड़ा किया पेट्रोल पंपजालसाजी के आरोप आरोप है कि बिहार के पीड़ित रंजीत मद्धेशिया से 80 हजार,...