विदेश भेजने के नाम पर जयपुर में बड़ा फर्जीवाड़ा; 3 कॉल सेंटरों से 22 युवक-युवतियां दबोचे
जयपुर, जुलाई 17 -- राजधानी जयपुर में विदेश भेजने और नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपए की ठगी करने वाले बड़े गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीएसटी (CST) और एनडीपीएस यूनिट ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए महेश नगर और जालूपुरा थाना क्षेत्र में संचालित तीन फर्जी कॉल सेंटरों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 22 युवक-युवतियां मौके पर काम करते मिले, जिन्हें हिरासत में लेकर संबंधित थानों के सुपुर्द किया गया है। स्पेशल पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश ने बताया कि गिरोह सोशल मीडिया और मोबाइल कॉल के जरिए लोगों से संपर्क करता था। इसके बाद कनाडा समेत विभिन्न देशों में नौकरी और वीजा दिलाने का झांसा देकर ऑनलाइन रकम जमा करवाई जाती थी। ठगी को विश्वसनीय बनाने के लिए पीड़ितों को फर्जी अपॉइंटमेंट लेटर और फर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.