विदेश भेजने के नाम पर एजेंट ने हर युवक से वसूले सवा लाख
गोरखपुर, मई 19 -- भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। बिहार, मऊ और गोरखपुर के 34 युवकों को विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर बेरोजगार युवकों से लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने छह नामजद और अन्य अज्ञात आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सभी आरोपित कार्यालय बंद कर फरार हैं। पुलिस टीम उसकी तलाश कर रही है। आरोपियों ने प्रत्येक युवक से 90 हजार से लेकर 1.20 लाख रुपये तक वसूले।
पीड़ितों की शिकायत चौरीचौरा थाना क्षेत्र के डुमरी खास निवासी शमशेर अंसारी ने गुलरिहा थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि बरगदही में "एथोपीन टूर एंड ट्रेवल" नाम से कार्यालय संचालित कर मलेशिया, कतर समेत अन्य देशों में नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों से रुपये वसूले गए। पीड़ितों का आरोप है कि आरोपितों ने फर्जी वीजा और हवाई टिकट देकर उन्हें विदेश भेजने का प्रय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.