विदेश भेजने के नाम पर उगाही करने वाले का कार्यालय सीज
हमीरपुर, मई 21 -- मौदहा। कस्बा के एक चर्चित कबूतरबाज के खिलाफ मुख्यमंत्री जनता दर्शन में शिकायत पहुंचने पर बड़ी कार्रवाई करते हुए स्थानीय प्रशासन ने इसका ट्रेनिंग सेंटर व कार्यालय सीज कर दिया है। कस्बा के कम्हरिया रोड बडा चौराहा निवासी शमीमुद्दीन ने मुख्यमंत्री को दिए गए शिकायती पत्र में कहा था कि कस्बे के मोहल्ला उपरौस निवासी सैफुल हयात ने विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे 4.50 लाख रुपयों की ठगी कर कूटरचित प्रपत्रों के आधार पर उसे विदेश भेजा था। जिसका मुकदमा दर्ज करने के बाद भी कोतवाली पुलिस आरोपी पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं कर रही है। पुलिस को पर्याप्त साक्ष्य उपलब्ध कराने के बावजूद विवेचक व स्थानीय पुलिस व्यक्तिगत लाभ के रूप मे प्रत्येक माह एक लाख रुपया आरोपी से ले रही है और उसे संरक्षण प्रदान कर रही है। युवक द्वारा मुख्यमंत्री...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.