पूर्णिया, सितम्बर 30 -- बैसा, एक संवाददाता। अमौर विधानसभा क्षेत्र सहित किशनगंज और पूर्णिया जिले के युवाओं को विदेश भेजने के नाम पर कथित रूप से चल रहे अवैध कारोबार को लेकर किशनगंज के सांसद डॉ. मो. जावेद ने बिहार सरकार के गृह विभाग के गृह सचिव को पत्र लिखा है। सांसद ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। सांसद ने पत्र के माध्यम से किशनगंज और पूर्णिया जिले के युवाओं को कथित तौर पर अवैध तरीके से विदेश भेजने, फर्जी कार्य वीजा और रोजगार के नाम पर ठगी तथा मानव तस्करी से जुड़े मामलों की जांच कराने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा है कि दोनों जिलों के कई बेरोजगार युवाओं को विदेश में रोजगार दिलाने का प्रलोभन देकर कथित रूप से अवैध माध्यम से विदेश भेजे जाने और उनसे बड़ी रकम वसूले जाने की शिकायत...