पीलीभीत, अप्रैल 1 -- पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चंदोई निवासी तरन्नुम पत्नी फिरोज शाह ने एसपी के आदेश पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि उसके पति की मेरठ के ग्राम ललयानी निवासी मोहम्मद अफजल से जान पहचान थी। आरोपी ने उसके पति को सऊदी अरब भेजने का झांसा दिया। उसके पति से आरोपी ने अलग-अलग बार में 1.8 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद उसके पति को सऊदी अरब का वीजा दो साल के एग्रीमेंट पर दे दिया। इसके बाद उसके पति सऊदी अरब चले गए। वहां पहुंचकर पता चला कि आरोपी ने नौकरी के लिए जो शर्ते बताई थी वह नहीं थी, न ही वहां वेतन दिया गया। जब उसके पति ने वापस भारत जाने को कहा तो 4.74 लाख का जुर्माना देने की बात कही। पुलिस ने आरोपी के ​खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...