लखनऊ, मार्च 22 -- लखनऊ, संवाददाता। बाजारखाला इलाके में विदेश भेजने का झांसा देकर हजारों रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित ने शुक्रवार देर शाम रिपोर्ट दर्ज कराई है।हरदोई पिहानी मोहल्ला मीर सराय निवासी सुनील कुमार ने बताया कि उनका परिचय एक समारोह में अमेठी अटिया निवासी अमन से हुआ था। अमन ने पीड़ित को विदेश भेजने का झांसा दिया। विदेश भेजने के लिए 2 लाख 30 हजार रुपये की मांग की। पीड़ित ने कई बार में आरोपित के बैंक अकाउंट में 1 लाख 70 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए। फिर आरोपित पीड़ित को झांसा देता रहा। दबाव बनाने पर फर्जी ऑफर लेटर दिया। पैसा मंगाने पर आरोपित गाली-गलौज और जानमाल की धमकी देने लगा। हरदोई पुलिस के कहने पर आरोपित ने पीड़ित को कुछ रुपये लौटाए, जबकि 80 हजार रुपये हड़प लिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...