विदेश भागने की तैयारी में था प्रिंस का भाई बंटी, कोलकाता से गिरफ्तार
धनबाद, सितम्बर 14 -- धनबाद, वरीय संवाददाता। वासेपुर के कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान को धनबाद पुलिस ने सोमवार को कोलकाता से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार बंटी दुबई भागने की फिराक में था। पुलिस ने कोलकाता पुलिस की मदद से बंटी को कोलकाता स्थित टॉपशिया रोड के शिद्रा बैंक्वेट हॉल के चौथे मंजिल से धर दबोचा। गिरफ्तार के बाद पुलिस उसे लेकर धनबाद पहुंची। बैंक मोड़ और वासेपुर में बंटी खान की परेड कराई गई। पूछताछ में बंटी खान ने धनबाद में प्रिंस खान के गुर्गों के कई हाइडआउट की जानकारी दी। इन ठिकानों पर अपराधियों के छिपने और आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने की बात सामने आई है। बंटी से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने इन स्थानों पर दबिश भी दी है। पुलिस अब प्रिंस खान और उसके भाइयों से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही हैं।
घर के ध्वस्त हिस्से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.