मैनपुरी, मार्च 27 -- भोगांव। राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों पर कड़ा प्रहार किया है। भोगांव के जीटी रोड पर गुरुचरन शाक्य के आवास पर आयोजित कार्यकर्ताओं के स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए मौर्य ने कहा कि ईरान-इजराइल युद्ध भारत के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं। आरोप लगाया कि भारत की विफल विदेश नीति के कारण आज देश में गैस और ईंधन के लिए मारामारी की स्थिति पैदा हो गई है। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने स्थानीय मुद्दों को उठाते हुए कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है और युवा रोजगार के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। दैनिक उपयोग की वस्तुओं और गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। सरकार पर तीखा तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि सरकार हर 5 किलोमीटर पर शराब के ...