पटना, मार्च 10 -- युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अपर सचिव हेमंत कुमार ने कहा है कि विदेश जाने वाले कामगारों को प्रस्थान पूर्व प्रशिक्षण प्रदान करना अत्यंत आवश्यक है। इससे वे संबंधित देश के कानून, कार्यस्थल की परिस्थितियों, सांस्कृतिक पहलुओं तथा अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक हो सकेंगे। अपर सचिव मंगलवार को जिला नियोजन पदाधिकारियों एवं नियोजन पक्ष के पदाधिकारियों के लिए प्रस्थान पूर्व अभिमुखीकरण प्रशिक्षण विषयक एक दिवसीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। कार्यशाला का उद्देश्य रोजगार के लिए विदेश जाने वाले अभ्यर्थियों को प्रस्थान पूर्व आवश्यक जानकारी प्रदान करना था। उत्प्रवासी संरक्षक संजय कुमार ने सुरक्षित एवं वैध प्रवासन, आवश्यक दस्तावेजों तथा प्रवासी कामगारों के अधिकारों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। संयुक्त निदेशक ...