बिजनौर, मार्च 9 -- शेरकोट। नगर निवासी एक व्यक्ति की सऊदी अरब के दम्माम में ह्रदय गति रुकने से मौत हो गई, जिससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार मोहल्ला कोटरा निवासी मोहम्मद इंतेखाब 46 वर्ष पुत्र इंतजार लगभग एक वर्ष से सऊदी अरब की एक कंपनी में काम करते थे। बताया जाता है कि काम करने के दौरान सोमवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। जिस पर उनके साथी उन्हें तुरंत ही उपचार के लिए अस्पताल ले गए जंहा चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सको के अनुसार उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। मृतक के रिश्तेदार शाकिब ने बताया कि विदेश में मौजूद उनके अन्य लोग लगातार एक दूसरे से संपर्क में हैं और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। मृतक अपने पीछे तीन पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...