विदेश की नौकरी छोड़ 200 युवाओं ने यूपी में लगाया उद्यम
लखनऊ, अगस्त 29 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग तेजी से बढ़ रहा है। विदेश की नौकरी छोड़कर 200 युवाओं ने यूपी में खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां स्थापित की हैं। वहीं महिला उद्यमियों की संख्या भी इस क्षेत्र में तेजी से बढ़ रही है। देश में सबसे ज्यादा 3.50 लाख खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां यूपी में स्थापित की गईं हैं।
सरकारी नीति अपर मुख्य सचिव खाद्य एवं प्रसंस्करण बीएल मीणा के अनुसार खाद्य प्रसंस्करण नीति-2023 के माध्यम से निवेश, औद्योगिक विकास, कृषि मूल्य संवर्धन व रोजगार सृजन के साथ किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। महिला उद्यमी भी बड़ी संख्या में इस क्षेत्र में आ रही हैं और खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां स्थापित कर रहे हैं। खाद्य प्रसंस्करण नीति-2023 के माध्यम से 579 इकाइयां स्थापित की गईं जिसमें प्रति इकाई लागत चार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.