मऊ, जुलाई 8 -- पहसा। हलधरपुर थाना क्षेत्र के गांव छत्तरपुर निवासी 46 वर्षीय तारकेश्वर चौहान पुत्र स्व.देवनाथ चौहान सऊदी अरब रोजगार के सिलसिले में गया था। जहां विगत 6-7जुलाई की रात्री में हार्ट अटैक आ जाने से उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही घर पर मौजूद उसकी पत्नी मंजू चौहान का रोते रोते हाल बेहाल हो गया। परिवार की परवरिश के लिए धन कमाने के लिए विदेश गए तारकेश्वर की अचानक मौत की खबर पूरे गांव में जंगल की आग की तरह फैल गई। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। एकमात्र कमाऊ सदस्य की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक की विधवा मंजू सहित उसकी तीन नाबालिग पुत्रियों एवं एक बेटे के सामने जीविकोपार्जन का संकट खड़ा हो गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...