नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- रूस द्वारा रातभर किए गए हमलों में यूक्रेन में एक नागरिक की मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।पूर्वी डोनेत्स्क क्षेत्र के मायकोलाइवका में हुए हमले में एक व्यक्ति की जान गई। क्षेत्रीय प्रमुख वादिम फिलाश्किन के अनुसार यह हमला देर रात हुआ। इसके अलावा उत्तरी और पूर्वी यूक्रेन के कई इलाकों में हमलों में कम से कम 26 लोग घायल हुए हैं। दक्षिणी शहर ओडेसा में बंदरगाह ढांचे को भी निशाना बनाया गया। यूक्रेनी वायुसेना के मुताबिक रूस ने रातभर में 219 ड्रोन दागे, जिनमें से 190 को मार गिराया गया। वहीं, जवाबी कार्रवाई में यूक्रेन ने रूस के समारा क्षेत्र के शहर नोवोकुइबिशेव्स्क और सिजरान के औद्योगिक इलाकों पर ड्रोन हमले किए। ये दोनों शहर बड़े तेल रिफाइनरियों के लिए जाने जाते हैं। स...