नई दिल्ली, फरवरी 9 -- कनाडा के टोरंटो के एक शॉपिंग सेंटर की पार्किंग में अज्ञात हमलावरों ने 37 वर्षीय भारतीय-कनाडाई नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। टोरंटो पुलिस ने रविवार को जारी बयान में मृतक की पहचान ब्रैम्पटन निवासी चंदन कुमार राजा नंदकुमार के रूप में की है। पुलिस के अनुसार शनिवार को दोपहर करीब 3:31 बजे उन्हें वुडबाइन शॉपिंग सेंटर की पार्किंग में गोलीबारी की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को एक व्यक्ति घायल अवस्था में मिला। उसे अस्पताल ले जाया गया। बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद वाहन में सवार होकर फरार हो गए। चंदन मूल रूप से कर्नाटक के रहने वाले थे और आईटी प्रोफेशनल के रूप में काम कर रहे थे। यह घटना इस साल टोरंटो की तीसरी हत्या बताई जा रही है। सीटीवी न्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.