विदेश ::: अवैध सोना मिलने पर एक भारतीय सहित दो गिरफ्तार
नई दिल्ली, सितम्बर 24 -- काठमांडू। नेपाल के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस ने अवैध सोना रखने के आरोप में भारतीय नागरिक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से कुल 605.6 ग्राम सोना बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर पीछा करने के बाद 42 वर्षीय मोहम्मद चेरा थोडी को एयरपोर्ट के पार्किंग क्षेत्र से पकड़ा गया। वह कतर एयरवेज की उड़ान से दोहा के रास्ते नेपाल पहुंचा था। सुरक्षा जांच के दौरान उसके सामान से 536 ग्राम अवैध सोना बरामद हुआ है। पुलिस ने नेपाल के बारा जिले की पचरौता नगरपालिका निवासी 32 वर्षीय अनीश अंसारी को भी गिरफ्तार किया। यह भी पढ़ें- सोना तस्करी कांड में ठूठीबारी बार्डर पर बढ़ी निगरानी वह भी उसी विमान से नेपाल पहुंचा था। उसके पास से बिना वैध दस्तावेज के 69.6 ग्राम सोना बरामद किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.