विदेशों में रहने वाले मिथिलावासियों की सहायता व्यवस्था को करें मजबूत
दरभंगा, अगस्त 8 -- बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। दरभंगा सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने शुक्रवार को केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर से संसद भवन स्थित विदेश मंत्रालय के कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उनसे कहा कि मिथिला क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग विदेशों में रहते हैं। उनकी समस्याओं, रोजगार के लिए विदेश जाने वाले युवाओं की सुविधा, पासपोर्ट एवं कांसुलर सेवाओं के विस्तार तथा विदेशों में रहने वाले मिथिलावासियों की सहायता व्यवस्था को और मजबूत करना आवश्यक है। सांसद डॉ. ठाकुर ने कहा कि दरभंगा केवल एक संसदीय क्षेत्र नहीं, बल्कि विदेशों में बड़ी संख्या में रहने वाले मिथिलावासियों का महत्वपूर्ण केंद्र है। इसलिए विदेश मंत्रालय से जुड़ी सुविधाओं का विस्तार किया जाना दरभंगा और पूरे मिथिला के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.