विदेशों में बैठे गैंगस्टर के खिलाफ दिल्ली पुलिस का ऐक्शन, अब रद्द किया जाएगा पासपोर्ट; केंद्र सरकार को भेज दी लिस्ट
दिल्ली, मई 24 -- विदेशों में रह रहे भारतीय गैंगस्टरों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने ऐक्शन शुरू कर दिया है। पुलिस ने देश से बाहर रह रहे 25 गैंगस्टरों के नाम विदेश मंत्रालय को भेजा है और उनके पासपोर्ट को रद्द करने का अनुरोध किया है। इस मामले पर बात करते हुए दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि केंद्र सरकार को कुल 25 गैंगस्टरों की लिस्ट दी गई है और इनमें सभी वांटेड की लिस्ट में चल रहे हैं। पुलिस ने बताया कि कुल 28 गैंगस्टरों की पहचान कर उन्हें भारत वापस लाने का प्रयास किया जा रहा है। इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि विदेश मंत्रालय को सौंपी गई लिस्ट में उन गैंगस्टर का नाम है, जिनपर हत्या, रंगदारी, हत्या का प्रयास और आपराधिक धमकियों जैसे कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि इन अपराधियों ने घटना को अंजाम देने के बाद देश छोड़ दिया और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.