विदेशों में निर्यात होगी जनपद की मूंगफली
ललितपुर, मई 10 -- ललितपुर। योगी सरकार मूंगफली उत्पादक किसानों को निर्यात के लिए प्रोत्साहित करने की योजना पर काम कर रही है। ऐसे में जनपद के किसानों की मूंगफली के निर्यात होने की संभावना बलवती हो गयी है। मूंगफली उत्पादन के लिए तैयार कलस्टर को जिलास्तर की मंजूरी मिलने के बाद राज्य की हरीझंडी का इंतजार है। ललितपुर के बार ब्लॉक में कुवागांव बुंदेलखंड फॉर्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड नाम की एफपीओ ने मूंगफली का निर्यात आधारित क्लस्टर तैयार किया है। जिसमें 105 किसान मिलकर 55 हेक्टेयर क्षेत्रफल में मूंगफली की खेती करेंगे। क्लस्टर को मंजूरी मिलने के बाद यहां उत्पादित मूंगफली को विदेशों में निर्यात करने का रास्ता आसान हो जाएगा। निर्यात की प्रक्रिया शुरू हो जाने के बाद सरकार ट्रांसपोर्ट में सब्सिडी प्रदान करेगी। जिले में बनी कमेटी कलस्टर गठन से लेकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.