प्रयागराज, मई 16 -- प्रयागराज। मंडल के आम की मिठास अब विदेशों तक पहुंचेगी। इस बार प्रयागराज मंडल से करीब 50 हजार टन आम यूएई और ओमान भेजने की तैयारी की जा रही है। अच्छी गुणवत्ता के चलते खाड़ी देशों में यहां के दशहरी, लंगड़ा और फजली आम की मांग बढ़ी है। प्रयागराज मंडल कि अगर बात करें तो मंडल के तीन जिलों प्रयागराज, प्रतापगढ़ और कौशांबी में लगभग 2400 से 2500 हेक्टेयर भूमि पर आम की बागवानी की जा रही है। जिससे डेढ़ लाख मीट्रिक टन आम का वार्षिक पैदावार है।

प्रयागराज में आम की बागवानी वहीं, प्रयागराज की बात अगर करें तो प्रयागराज में अकेले 600 से 650 हेक्टेयर में आम की बागवानी होती है और प्रयागराज जिले में लगभग 10 हजार टन से अधिक आम की पैदावार होती है। इस क्षेत्र से लगभग प्रतिवर्ष 50 हजार टन आम संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और ओमान जैसे देशों को निर्...