वॉशिंगटन, जुलाई 16 -- भारत समेत विभिन्न देशों से अमेरिका जाकर पढ़ने वाले स्टूडेंट्स पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का चाबुक चलने वाला है। ट्रंप सरकार ने गुरुवार को विदेशी स्टूडेंट्स, कल्चरल एक्सचेंज विजिटर्स और पत्रकारों के लिए वीजा के समय की लिमिट को और कड़ा करने का फैसला किया है। नए नियमों के अनुसार, स्टूडेंट और एक्सचेंज वीजा का पीरियड चार साल से ज्यादा नहीं होगा। इसका तगड़ा असर अमेरिका में रहने वाले तीन लाख से भी ज्यादा भारतीयों पर भी पड़ेगा। होमलैंड सिक्योरिटी डिपार्टमेंट का नया नियम इंटरनेशनल स्टूडेंट्स के लिए F वीजा, कल्चरल एक्सचेंज प्रोग्राम में आने वाले विजिटर्स को अमेरिका में काम करने की इजाजत देने वाले J वीजा और मीडिया के सदस्यों के लिए I वीजा के लिए एक तय समय तय करता है। ये वीजा अभी प्रोग्राम के समय या अमेरिका में नौकरी के...