मधेपुरा, मई 22 -- कुमारखंड,निज प्रतिनिधि। जदिया-मीरगंज एसएच 91 पर गुरुवार की सुबह विदेशी शराब से भरी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दुकानों में घुस गयी। इस हादसे में सिंहेश्वर मलिक नामक एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से वाहन चालक को पकड़ लिया गया। मौके पर मधेपुरा एक्साइज विभाग ने दुर्घटनाग्रस्त कार से 205.20 लीटर विदेशी शराब बरामद करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। बताया गया कि एक्साइज विभाग की टीम जदिया-कुमारखंड सीमा पर वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान टीम ने सुबह करीब चार बजे 'प्रेस' लिखी टियागो कार को रोकने का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- भैरवस्थान में कार से 540 लीटर नेपाली शराब बरामद, एक गिरफ्तार संदेह होने पर एक्साइज इंस्पेक्टर बबलू कुमार के नेतृत्व में टीम ने कार का पीछा किया।...