बगहा, फरवरी 22 -- जगदीशपुर। होली के मद्देनजर शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।प्रभारी थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने थाना क्षेत्र के वृतिती टोली में छापेमारी कर एक स्कूटी से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति स्कूटी पर शराब की खेप लेकर जा रहा है। पुलिस ने नौतन थाना क्षेत्र के रेखा सुंदर पट्टी निवासी उमाशंकर साह को पकड़ लिया।तलाशी के दौरान स्कूटी से करीब 19 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.