सीतामढ़ी, जुलाई 4 -- रुन्नीसैदपुर। गाढ़ा थाना पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के प्रेमनगर बहोरी टोला वार्ड संख्या-16 स्थित एक घर से 3.5 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने एक कथित शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रेमनगर बहोरी टोला वार्ड संख्या-16 निवासी रविन्द्र झा के पुत्र नीलेश झा के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना मिलने पर गाढ़ा थानाध्यक्ष सोनी कुमारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान विभिन्न ब्रांड की कुल 3.5 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: 30 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार पुलिस ने मौके से नीलेश झा को गिरफ्तार कर लिया। बरामद शराब को जब्त कर थाना लाया गया।इस ...