समस्तीपुर, मार्च 25 -- वारिसनगर। मथुरापुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मथुरापुर घाट पर सघन वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक ऑटो से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद करते हुए महिला समेत चार धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष राहुल कुमार के नेतृत्व में दरोगा कृष्णदेव यादव पुलिस बल के साथ मथुरापुर घाट पर विशेष वाहन जांच अभियान चला रहे थे। इस दौरान आने-जाने वाले सभी छोटे-बड़े वाहनों की बारीकी से जांच की जा रही थी। इस बीच एक संदिग्ध ऑटो को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ऑटो में छिपाकर रखी गई विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब बरामद हुई। बरामद शराब में सिग्नेचर एवं ब्लैक डॉग ब्रांड की बोतलें शामिल हैं, जिसकी कुल मात्रा 39.75 लीटर बताई ...