जमुई, जून 27 -- सिकंदरा। सिकंदरा-लखीसराय मुख्य मार्ग स्थित सिमरतला गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद करने में सफलता हासिल की है। इस दौरान पुलिस ने एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस की कार्रवाई मामले की जानकारी देते हुए सिकंदरा थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सिमरतल्ला निवासी राजीव राम के घर में अवैध रूप से विदेशी शराब का भंडारण किया गया है। सूचना के सत्यापन के बाद शुक्रवार की दोपहर पुलिस टीम द्वारा उक्त घर में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने घर से 750 एमएल की 23 बोतल रॉयल स्टैग, 20 बोतल मैजिक मोमेंट, 12 बोतल रॉयल ग्रीन तथा 375 एमएल की 24 बोतल रॉयल ग्रीन शराब बरामद की। बरामद शराब की कुल मात्रा लगभग 50.25 लीटर बताई जा रही है।...