हाजीपुर, मार्च 15 -- गोरौल,संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र के कटरमाला गांव में पुलिस ने छापेमारी कर पांच कार्टन विदेशी शराब बरामद किया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपने पुत्र के साथ मिलकर विदेशी शराब का कारोबार करता है और अभी शराब रखे हुए है और धीरे-धीरे बेच रहा है। वहां पर जाकर देखा तो पुलिस गाड़ी को देखकर एक व्यक्ति भागने लगा, जिसे खदेड़कर पकड़ लिया। पकड़ाये व्यक्ति की पहचान गांव के ही गंगा सिंह के रूप में किया गया है। जब उसके घर की तलाशी ली गई तो मैजिक मूमेंट के विभिन्न बोतलों में भरा हुआ लगभग 40 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। दूसरे कारोबारी गौरव कुमार फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.