जमुई, मार्च 6 -- झाझा, निज संवाददाता एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने झाझा रेलवे कॉलोनी स्थित एक रेलवे क्वार्टर के पीछे छापेमारी कर मौके से विदेशी शराब बरामद की है। इस क्रम में झाझा पुलिस के एसआई नितीश कुमार दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मूलत: मुंगेर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र का निवासी मयंक कु.सिंहा,हाल मुकाम रेलवे कॉलोनी,छोटी चांदवारी अपने मामा मनिष सिंहा के रेलवे क्वार्टर के पीछे झाड़ी में अंग्रेजी शराब छिपाकर रखे हुए है। बताया कि उक्त मामले में उसका साथी नंदन कुमार भी शामिल था। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तलाशी लेने पर विभिन्न ब्रांडों वाली विदेशी शराब की 750 एम.एल की दो,180 एम.एल की चार व 375 एम.एल की पांच बोतल कुल शराब करीब चार लीटर बरामद करने की बात बताई गई है। पुलिस के अनुसार मयंक पूर्व ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.