विदेशी शराब तस्करी के मामले में फरार एक माफिया चढ़ा पुलिस के हत्थे
गोपालगंज, अगस्त 6 -- गोपालगंज। जिले के माधोपुर थाने की पुलिस ने शराब तस्करी के मामले में फरार चल रहे एक माफिया को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया माफिया सिधवलिया थाना क्षेत्र के पंडितपुरा गांव का उपेंद्र कुमार बताया गया है। गुरुवार को पूछताछ करने के बाद गिरफ्तार शराब माफिया को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि एक अगस्त को काफी मात्रा में शराब की खेप बरामद की गई थी। इस दौरान माफिया फरार हो गया था। कार्रवाई में 267.84 लीटर विदेशी शराब बरामद होने के मामले में पुलिस ने शराब माफिया उपेंद्र कुमार के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश कर रही थी। इस बीच सूचना मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ सिधवलिया थाने में दो और माधोपुर थाने में दो आपराधिक मामले पूर्व से ही दर्ज हैं। (रिप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.