पूर्णिया, अप्रैल 13 -- बैसा, एक संवाददाता।रौटा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक मोटरसाइकिल, 4.140 लीटर विदेशी शराब एवं एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है। थानाध्यक्ष के.के. सौरभ ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अमौर थाना क्षेत्र के डहुआबाड़ी निवासी अरविंद कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...